Skin Care Tips For Summer 🔥🔥🔥 गर्मियों में स्किन का ख्याल कैसे रखे 🔥🔥🔥

0

नमस्कार दोस्तों | जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे स्किन से जुडी बहुत सी समस्या सामने आने लगती है | अक्सर गर्मियों में पसीने की वजह से बैक्टीरिया चेहरे की स्किन तक पंहुच जाते है और पिम्पल्स जैसी समस्या पैदा हो जाती है | और कई बार धूप में रहने से स्किन काली हो जाती है | तो आज हम इन्ही समस्याओं के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कुछ आसान से टिप्स जिसकी मदद से आप अपनी स्किन का ध्यान रख पाएंगे | We will discuss about Skin Care Tips For Summer (गर्मियों में स्किन का ख्याल कैसे रखे) 

Skin Care Tips For Summe

समस्या की 3 बड़ी वजह -

1. पसीना - 

पसीने को कतई कम नहीं आंकना चाहिए | पसीने से उत्पन्न बैक्टीरिया आपकी स्किन में कई रोग पैदा कर सकते है | दाद और खुजली जैसी प्रोब्लेम्स तो आम ही है इसके अलावा भी पिम्पल्स जैसी बेकार समस्या का सामना करना पड़ सकता है | 

2. धूप ( Sun light ) -

अक्सर लोग धूप को नजरअंदाज कर देते है और बिना सोचे समझे ही धूप में बिना सिर और मुँह ढके निकल जाते है | पर आपको ये जान लेना चाहिए की दोपहर की तेज़ धूप आपके लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है | स्किन , बालो और कैंसर जैसी गंभीर समस्या हो जाती है | 

3. कम पानी पीना - 

जो लोग कम पानी पीते है , उनकी स्किन रूखी सुखी और बेजान सी दिखाई देती है | पानी शरीर के लिए अमृत के समान है | पानी नहीं पीना भी स्किन प्रोब्लेम्स को न्यौता देता है | 

ये भी पढ़े 

➧➤ Best Face Wash For All Types Of Skin
➧➤ How to remove Acne from Face in 2 Days
➧➤ Best Aloe Vera Gel In India
➧➤ How to Remove Wrinkles and Sun Tanning 

गर्मियों में स्किन के लिए आसान से टिप्स 

1. दिन में 3 बार चेहरा साफ़ करे -

गर्मियों में स्किन का ख़ासतौर से ध्यान रखा जाना चाहिए | सुबह तो हम सभी अपने चेहरे को फेसवॉश से धो लेते है लेकिन दोपहर और शाम को ध्यान नहीं देते है | दोपहर और शाम को भी आप अपने चेहरे को साफ़ पानी से अच्छे से धो कर हल्के हाथो से पोंछ लिया करे | 


2. भरपूर पानी पीजिये -

पानी शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होता है | शरीर में पानी की कमी नहीं होने दे | दिन में जितना हो सके पानी पिते रहे | और याद रहे ज्यादा ठंडा पानी भी शरीर के लिए हानिकारक ही है | हो सके तो सुबह हल्का गुनगुना पानी पीजिये | हल्के गर्म पानी के भी कई लाभ है | गर्म पानी पिने के लाभ पढ़ने के लिए क्लिक करे |  

3. रात में एलोवेरा जेल लगा कर सोये 

धूप का असर कम करने के लिए और स्किन की टोन को सुधारने के लिए रात में सोते समय  एलोवेरा जेल लगाकर सोये | हल्के हाथो से सर्कुलर घुमाते हुए जेल को थोड़ी देर स्किन पर मसाज़ करते रहे | कई लोगो पर इसका काफी अच्छा असर देखने को मिला है | 


4. सनस्क्रीन लगा कर ही धूप में जाये -

जब भी आप धूप में निकले तो सनस्क्रीन लगा कर ही निकले | इससे धूप का असर आपकी स्किन पर ज्यादा नहीं हो पायेगा | सनस्क्रीन एक लेयर की तरह आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करती है | पर ये भी ध्यान रखना बेहद जरुरी है की सनस्क्रीन अच्छी कंपनी का होना चाहिए | ख़राब क़्वालिटी आपकी स्किन को और ज्यादा डैमेज़ कर सकती है | अच्छे सनस्क्रीन के लिए यँहा क्लिक करे |  


5. सलाद , प्याज , छाछ और निम्बू पानी 

स्किन को बेहतर रखने के लिए ये भी जरुरी है की आप खाने पिने को भी सही रखे | गर्मियों से बच कर रहे | इसके लिए खाने में कुछ मामूली बदलाव करे | सुबह खाने के साथ सलाद जरूर ले | खीरा सबसे अच्छा रहेगा | साथ ही साथ प्याज को भी सलाद के साथ लेते रहे | प्याज से लू नहीं लगती या फिर यू कहे की गर्मी का असर कम हो जाता है | दोपहर में एक ग्लास छाछ जरूर पिए | और बिच बिच में यदि आप निम्बू पानी भी पिते रहे तो ये आपके लिए वरदान का काम करेगा | 

बस इन्ही आसान से टिप्स को फॉलो कर आप गर्मियों में भी अपनी स्किन को ख़राब होने से बचा सकते है | इसके अलावा भी यदि स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो तो निचे कमेंट कर पूछ सकते है | यदि आप हमारे वीडियो देखना चाहते है तो निचे रेड बटन पर क्लिक जरूर करे | 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)