छोटे बच्चों के दस्त रोकने के सबसे असरदार तरीके || 5-6 से 12 महीने के बच्चे के दस्त रोकने के घरेलु उपाय

0

 अक्सर छोटे बच्चे इन्फेक्शन की वजह से दस्त का शिकार आसानी से हो जाते है | खासकर बच्चा जब काफी छोटा होता है | अमूमन जब बच्चा 5 से 12 महीने के बिच होता है , तब दस्त की दिक्कत ज्यादा होती है | आज के इस आर्टिकल में हम देखेंगे की कैसे हम छोटे बच्चो की दस्त को रोक सकते है | आज हम देखेंगे की दस्त होने पर घर पे ही क्या किया जाये की दस्त की समस्या से निजात पाई जा सके | कुछ ऐसे घरेलु उपचार करेंगे की बच्चो की दस्त 2 ही दिनों में खत्म हो जाएगी |  

और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए निचे रेड बटन जरूर क्लिक करे |

 


छोटे बच्चों के दस्त रोकने के सबसे असरदार तरीके ||  5-6 से 12  महीने के बच्चे के दस्त रोकने के घरेलु उपाय

अक्सर हर नए माँ बाप के सामने एक बड़ी चुनौती तब आती है जब छोटे बच्चे दस्त के शिकार हो जाते है | अक्सर ऐसा इन्फेक्शन की वजह से हो जाता है | बेहतर यही की आप साफ़ सफाई पर ज्यादा ध्यान दे | लेकिन फिर भी यदि छोटे बच्चो में दस्त की समस्या आ जाती है तो ऐसा क्या किया जाये की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाये | वैसे आजकल के माँ बाप अनुभव की कमी और जल्दीबाजी की वजह से सीधा बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाते है | लेकिन बिना डॉक्टर के भी आप घर पे अपने बच्चे को ठीक कर सकते है | तो आइये जानते है की बच्चो को दस्त होने पर क्या खिलाया जाना चाहिए ताकि बच्चा जल्दी ठीक हो जाये | 


1. नारियल पानी   

छोटे बच्चो में यदि दस्त की समस्या आ जाये तो आप दिनभर साधारण पानी की बाजाए उसे नारियल पानी दीजिये | नारियल पानी में मौजूद मिनरल्स और एसिड्स की वजह से दस्त में काफी आराम मिलता है | थोड़ा थोड़ा करके आप दिनभर बच्चे को नारियल पानी पीला सकते है |  

2. दही   

दस्त होने पर आप बच्चे को दही खिला सकते है |  दही आपके बच्चे के पेट को नरम रखेगा और इससे दस्त से हो रही कमजोरी में भी लाभ मिलेगा | 


3. दही चावल   

दही चावल एक बेहतरीन उपाय हो सकता है | इससे बच्चो की भूख भी शांत होगी और जो पोषण चाहिए वो भी मिल जायेगा | इस बात का ध्यान रखे की चावल ऐसे हो जो जल्दी से घल जाये | जैसे खीर वाले चावल | पहले चावलों को उबाल लें और उसके बाद उनको अच्छे से मसल कर पेस्ट बना ले | उसके बाद उसमे थोड़ा दही मिला कर बच्चे को खिलाते रहे | ऐसा आप दिन में 3-4 बार कर सकते है | 

4. चावल का पानी    

दस्त रोकने  का पानी काफी कारगर साबित होता है | इसके लिए आप बच्चो को चावल का पानी दे सकते है | 


5. दालों का पानी 

दस्त से होती कमजोरी के लिए दालों का पानी एक अच्छा उपाय है | इसके लिए कुछ दालों को मिक्स कर साफ पानी से धो ले | फिर उबाल आने से लेकर , पानी का रंग गाढ़ा होने तक पकाइये |  उसके बाद पानी छान  कर ठंडा होने दीजिये | ठंडा होने के बाद आप उसे बच्चें को  पिला सकते है |  

6. केला 

सभी जानते है की केला , फाइबर से भरा होता है | ये मल को गाढ़ा करके उसे दस्त बनने से रोकता है | साथ ही इसमें बहुत से मिनरल्स भी मौजूद होते है | केला बच्चे को इंस्टेंट एनर्जी देता है | इससे बच्चा एक दम कमजोर नहीं होगा | उसके लिए आपको थोड़ा सा केला लेकर उसका पेस्ट बना लीजिये | थोड़ा थोड़ा करके खिला दीजिये | 


ध्यान रहे इन उपायों के साथ साथ बच्चे को अच्छी नींद भी दिलानी जरुरी है | अच्छी नींद से बच्चा तरोताजा रहेगा  | मालिश और स्नान कभी भी मिस ना करे | 

यदि हमारे द्वारा बताये इन उपायों से आपको लाभ होता हो तो निचे रेड बटन पर क्लिक कर हमें सपोर्ट जरूर करे | धन्यवाद | 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)