2 दिन में पिम्पल्स (Pimples) सही करे || Best Home Remedy For Pimples

0

 14 वर्ष की आयु आते आते बच्चो और युवाओ को एक चीज़ बड़ी परेशान करती है और वो है पिम्पल्स | वैसे पिम्पल्स होना आम बात है | इससे घबराना नहीं चाहिए | पिम्पल्स को आसानी से कम किया जा सकता है | पिम्पल्स को डोर करने के कुछ उपाए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले है | बड़े आसान उपाय से आप घर पर ही इन पिम्पल्स को ठीक कर पाएंगे | वैसे पिम्पल्स को आप 2 ही दिन में ठीक कर सकते है | याद रहे मेडिकल ट्रीटमेंट कोई परमानेंट इलाज नहीं है | हो सकता है मेडिकल ट्रीटमेंट आपकी परेशानी और बढ़ा दे | तो चलिए आज जानते है कुछ ऐसे आसान से उपाय जिससे आप बिना परेशानी के अपने पिम्पल्स को दूर कर सकते है |

     

Best Home Remedy For Pimples


1. हाइड्रेट रहे

यदि आपको पिम्पल्स से छुटकारा चाहिए तो एक बात याद रहे , आपको भरपूर पानी पीना चाहिए | पानी की कमी भी पिम्पल्स को बढाती है | पानी की कमी से चेहरे की स्किन में प्रोब्लेम्स होना शुरू हो जाती है | अपनी फेस की स्किन को ड्राई नहीं होने दे | इसका बेस्ट उपाय यही है की आप पानी की कमी नहीं होने दे , जब ही पिने की आवश्यकता महसूस हो पी लेना चाहिए | 


2. तेल से दूरी 

14 साल से शुरू होती ये समस्या तब और बढ़ जाती है जब आप तेल का ज्यादा सेवन करना शुरू करते हो या फिर तेलिये चीज़े ज्यादा खाने लगते हो | याद रहे हमारे चेहरे पर आयल ग्लैंड्स पाई जाती है जो आयल रिलीज़ करती है | जिससे चेहरे पर तेल दिखना शुरू हो जाता है | तो ऐसे में पिम्पल्स बढ़ जाते है | खाने में तेल कम करे , आपको असर दिखना शुरू हो जायेगा |  


3. रोज वाटर & कॉटन 

चेहरे की साफ़ सफाई बहुत ही जरुरी है , खासकर तब जब आप पिम्पल्स की परेशानी से गुजर रहे है | गाड़ियों से निकलने वाले हानिकारक केमिकलक्स और उड़ती डस्ट आपके चेहरे पर होने वाली पिम्पल्स को पुरे चेहरे तक फैला देते है | इन्फेक्शन्स की वजह से पिम्पल्स फैलते जाते है | इसका सबसे बेस्ट उपाए तो ये है की अपने पास एक छोटी गुलाब जल और मेडिकेटिड कॉटन रखे | जब भी मौका मिले कॉटन को गुलाब जल से भिगो कर चेहरे को अच्छे से साफ़ कर गंदगी बहार निकाल देनी चाहिए | 


4. मिर्च मसालों और फ़ास्ट फ़ूड से दूरी 

आज की बिजी लाइफ ऐसी हो गई है की हर कोई अपने खाने पिने का ध्यान नहीं रख पाता | जो बाजार में मिलता है खा लेते है | बाज़ारू खाने पिने कितने निम्न स्तर के होते है , ये किसी से नहीं छुपा है | अच्छा यही होगा की आप ज्यादा मिर्च मसालों और फ़ास्ट फ़ूड से दूर ही रहे | ऐसा खाना पिम्पल्स  की भरमार करता  है | याद रहे यदि पिम्पल्स हटाने है तो ये उपाय करने ही होंगे | साथ ही एक बात और डिब्बा बंद खाने पिने वाली चीज़ो से दूरी भली है | हाँ कभी कभार खाये तो चलता है | 

5. पिम्पल्स को दबाये नहीं  

ये बात बहुत ही जरुरी है की आप पिम्पल्स को फोड़े या दबाये नहीं तो ये परमानेंट दाग धब्बे आपके चेहरे पर छोड़ देंगे | फिर समस्या और भी बदतर हो जाएगी | भले कैसे भी दिखे आप इन्हे दबाये नहीं | मेडिकल से पिम्पल्स को बिठाने की स्टिकेर्स ले आइये | जब भी कोई पिम्पल्स दिखे उस पर लगा दे | दूसरे दिन तक वो पिम्पल्स बैठ जायेंगे | 

6. टेंशन फ्री रहे 

यदि आप ये जानते है कि हमारी सोच हमारे शरीर पर काफी असर डालती है तो हमारी ये बात आपको शायद समझ आ जाएगगी | यदि दिमाग में आप सारे दिन इन पिम्पल्स का ही सोचते रहते हो तो ऐसा करना छोड़ दो | अक्सर टेंशन से हम इनको और बढ़ावा देने लगते है | बिंदास रहे | ये कोई छुपाने की बात नहीं होती | सबके होते है | जितना कूल रहेंगे पिम्पल्स उतने जल्दी गायब होंगे |  


7. एलोवेरा देगा साथ 

सच बात तो ये है की हम एलोवेरा को कम ही आंकते है जबकि ये आपका बहुत ही बड़ा साथी है | स्किन से जुडी काफी साडी समस्याओ का जड़ से इलाज ये कर देता है | हो सके तो ताज़ा एलोवेरा की पती लेकर साफ़ कर उसकी जेल आप रोज़ अपने चेहरे पर सोते समय हलकी मालिश कर लगा लीजिये | ये आपकी स्किन को जवान बना देगा | वाकई ये एक कमाल कि चीज़ है जो उपरवाले ने हमें दी है | इसका इस्तेमाल करो और स्किन को मस्त जवां बनाओ | एलोवेरा जेल खरीदने के लिए निचे क्लिक करे | 

  👉  पतंजलि एलोवेरा जेल 150 ml   

  👉  पतंजलि एलोवेरा जेल 3 कॉम्बो 


जानकारी अच्छी लगी हो तो निचे रेड बटन पर क्लिक करे 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)