लॉक डाउन में अपनी दिनचर्या में ये करे , शरीर खिल सा जायेगा 🔥🔥

0
लॉक डाउन के दौरान हम लोग बोर हो जाते है | पुरे दिन क्या करे क्या ना करे कुछ समझ नहीं आता | घर से बाहर भी नहीं जा सकते , ऐसे में ऐसा क्या करे की पूरा दिन अच्छे से बीत जाये | आज हम आपको बताने वाले है कुछ ऐसी ही बाते जिनको अपना कर आप , पूरा दिन ख़ुशी-ख़ुशी बिता सकते है |



1. शरीर शोधन (पुरे शरीर का शुद्धिकरण) :- 

लॉक डाउन के दौरान आप अपने पुरे शरीर का शुद्धिकरण कर सकते है | कई लोगो की शराब , सिगरेट और गुटखा खाने की आदत होती है | इसके अलावा भी आज कल खाद्य पदार्थो में मिलावट के चलते और खाने-पिने की गलत आदतों से शरीर में कई प्रकार की गंदगी जमा हो जाती है | इस गंदगी को शरीर से बाहर निकालने के कुछ बेहतरीन उपाए आज हम आपको बताने वाले है | इनका उपयोग जरूर करे और दुसरो को भी सलाह दे -

1. एक लोटा पानी -

सुबह उठते ही आपको बिना कुल्ला किये , हल्का गुनगुना पानी , एक लोटा भर कर पीना चाहिए | इससे आपके शरीर की कुछ गंदगियाँ बाहर निकल जाएगी | साथ-ही-साथ आपके पाचन तंत्र को मजबूती मिलेगी | कई लोग ऐसे भी जिनका पेट सुबह जल्दी साफ़ नहीं होता | उनके लिए भी ये उपाए रामबाण से कम नहीं है |   

2. एक गिलास शहद वाला पानी -  

शहद से हर कोई वाकिफ है | शहद में हर प्रकार का तत्व मौजूद है जो शरीर के लिए गुणकारी है | धरती पर ये इकलौता ऐसा पदार्थ है जो हज़ारो सालो तक ख़राब नहीं होता | मेडिकल साइंस में भी इसका गुणगान किया जाता है | सुबह जब आप अपना पेट साफ़ कर चुके होते हो , उसके बाद हल्के गुनगुने पानी में 2 चम्मच शहद , थोड़ा सा सेंदा नमक डाल , अच्छे से मिक्स कर पी लीजिये | ये आपको भरपूर ऊर्जा देने वाला पेय है | 

3. तगड़ा नाश्ता करना -

अमूमन देखा जाये तो लोग नाश्ते को इतनी प्राथमिकता नहीं देते है | लेकिन हकीकत ये है की आपको नाश्ता ज्यादा और बाकि खाना कम खाना चाहिए | इससे दिन भर आपमें ऊर्जा की कमी नहीं होनेव वाली है | नाश्ते में आप खिचड़ी , पोहे , इडली के साथ हरी सब्जियों का सलाद ले सकते है | इसके अलावा दूध और ओट्स ले सकते है | यदि आप माँसाहारी है तो 2 अंडे ब्रेड के साथ और एक ग्लास दूध ले सकते है | 

4. खाना हो 11 से 2 बजे के बिच 

 नाश्ते के बाद आपको खाना 11 के बाद और 2 बजे तक करना चाहिए | हो सके तो खाना कम ही खाना चाहिए | खाना खाने के बाद कम से कम आपको 5 मिनट टहलना चाहिए | 

5. अपनी पसंद की किताबे पढ़े , मोबाइल कम उपयोग करे 

लॉक डाउन के समय आप मोबाइल कम ही उपयोग करे | इनकी रेडिएशन की वजह से आपको भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है | इसीलिए मोबाइल का उपयोग आप एक समय सीम के हिसाब से ही करे | इसके अलावा आप घर बैठे अपनी पसंद की किताबे पढ़िए | हो सके तो महा पुरुषो की जीवनियाँ पढ़े | महा पुरुषो की जीवनियाँ आपको बहुत कुछ सीख दे जाएगी | 

इसके अलावा घर बैठे कुछ ना कुछ करते रहे | अपने घर की सफाई , पुरानी चीज़ो को सही करना , छत साफ़ करना , अपने दादा- दादी से बात करना , उनकी सेवा करना | 

6. फेस पैक लगा के सो जाये  

यदि दोपहर में सोने का मन करे तो आप 1-2 घंटे सो सकते है | सोने से पहले अपने चेहरे में चमक लानी हो तो आप बिना मेहनत के फेसपैक बना कर उसको चेहरे पर लगा कर ही सोइये | 
इसके लिए आप बेसन , दही को मिक्स कर उसमे चुटकी भर हल्दी मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बना लीजिये | इसके अलावा एलोवेरा और बेसन को मिक्स कर थोड़ा गुलाब जल मिलाकर भी आप शानदार फेसपैक बना सकते  | इसको चेहरे पर अच्छे से लगाकर सो जाइये | जब नींद खुले तो नार्मल पानी से साफ़ कर लीजिए | 

7. शाम का खाना जल्दी 

जितना हो सकते शाम का खाना आप 7-8 बजे तक खा लिया करे | जितना लेट खाना उतना कमजोर खाना | हमारे पूर्वज भी खाना जल्दी ही खा लिया करते थे और जल्दी ही सो जाया करते थे | आप भी उनके पद चिन्हो पर चलिए | बीमारी दूर ही रहेगी | 

जल्दी नींद ना आये तो अपने भाई-बहन के साथ कोई भी गेम जरूर खेले | इससे आप लोगो के बिच की बॉन्डिंग भी अच्छी हो जाएगी | 

इस तरह से आपका पूरा दिन भी बीत जायेगा और आपका शरीर भी पुनः स्वस्थ होने लगेगा | 

जारी................


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)