कॉफ़ी से चमकाए अपना चेहरा , दाग-धब्बे होंगे दूर | Use Coffee Face-Pack to Get Glowing Skin

0
बढ़ते प्रदुषण और उसके दुष्प्रभाव से आज हमारी त्वचा पर कई बुरे प्रभाव देखने को मिलते है | त्वचा बेजान सी होकर रह जाती है | यदि हम ध्यान नहीं दे तो त्वचा काली पड़ जाती है | त्वचा कर पिम्पल्स होने लगते है | उन्ही पिम्पल्स की वजह से काले धब्बे पड़ जाते है | देखने में चेहरा बहुत की ख़राब लगने लगता है | इसी के कारण अक्सर हमें शर्मिंदगी महसूह होने लगती है | आज उसी से बचने के लिए हम लेकर आये है एक बेहतरीन टिप्स |

Use Coffee Face-Pack to Get Glowing Skin


कॉफ़ी :- 

कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन आंखों की सूजन और जलन दूर करता है। इस स्किन पर लगाने से रक्त वाहिकाएं कॉन्ट्रेक्ट होती है, जिससे सूजन और जलन कम हो जाती है। साथ ही साथ ये चहेरे की चमक को भी बढाती है |  

सामग्री :- 

कॉफ़ी फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए -

1 छोटा चम्मच कॉफ़ी पाउडर
1 चम्मच बेसन
थोड़ा शहद
5-6 लेमन की बुँदे
गुलाब जल


फेस पैक बनाने कि विधि :-  

फेस पैक बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर , बेसन , शहद और निम्बू  की 5-6 बुँदे मिला दीजिये | आप चम्मच या अपनी ऊँगली से सबको अच्छे से मिला सकते है | फिर थोड़ा-थोड़ा करके इतना गुलाब जल मिला देंगे जिससे हमारा पेस्ट ऐसा बन जाये जिसको चेहरे पर अच्छे से लगा सके | तो इस तरह से फेस पैक तैयार है |

ये भी पढ़े 
➧➤ 10 दिन में कैसे वजन बढ़ाये ?
➧➤ काले घने बालो का राज जाने 
➧➤ हर समस्या का आयुर्वेदिक इलाज यंहा मिलेगा 


लगाने की विधि :- 

सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से साफ़ कर ले | हल्के हाथो से तोलिये को दबाते हुए चेहरे को सूखा ले | २ मिनट बाद फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगा दीजिये | अब आपको कुछ नहीं बोलना है और पैक के सूखने का इंतज़ार करना है | जब 15 मिनट के बाद पैक सुख जाये तो नार्मल पानी से सर्कुलर मोशन में हाथ घुमाते हुए चेहरे को धोये | अच्छे से धोने के बाद आप चाहे हो एलोवेरा जेल लगा सकते है | बाकि आपका चेहरा एक दम रेडी है |   
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)