बस एक लहसुन की कली हर हफ्ते , शरीर में होंगे ये चमत्कार || Garlic Benefits In Hindi

0
अक्सर हम रोज खाने में लहसुन का इस्तेमाल करते है | सब्जी बनाने में मसालों के साथ-साथ लहसुन डाला जाता है | लहसुन की तीक्ष्ण गंध होती है | साथ ही साथ ये स्वाद में भी कड़वा लगता है | क्या कभी आपने  इसके फायदे के बारे में सोचा है ? यदि आप हर हप्ते लहसुन की एक कली , यूँ ही छील कर खाते है तो ये आपके लिए संजीवनी बूटी जैसा काम करेगी | लहसुन में पाए जाने वाले तत्व आपके शरीर के कई रोगो का नाश एक चुटकी में कर सकते है |  तो आइये जानते है इससे होने वाले लाभ और सेवन की विधि के बारे में |

लहसुन के फायदे Garlic Benefits

लहसुन के सेवन की विधि 

लहसुन को आप किसी भी तरिके से खा सकते है | लेकिन यदि आप लहसुन को साबुत ही खाते है तो इसके फायदे 10 गुना बढ़ जायेंगे | 
सुबह खाली पेट लहसुन की एक मध्यम आकार की कली लो छील कर , हल्का चबा कर निगल लीजिये | ऊपर बहुत ही थोड़ा सा पानी पी सकते है | 

 इसके अलावा आप लहसुन को हल्का सा भून कर भी खा सकते है | पर बिना भुना लहसुन ज्यादा फायदा करता है | 


लहसुन खाने से होने वाले फायदे 

1. गुणकारी औषधीय योगिक से लाभ

   जब लहसुन को काटा या मसला जाता है तब सल्फर यौगिक बनता है | इसी योगिक के भरपूर लाभ है |जब आप लहसुन खाते है तो इसमें पाया जाने वाला सल्फर योगिक आपके शरीर को शक्तिशाली जैविक क्षमता प्रदान करता है | 


2. अत्यधिक पौष्टिक लेकिन कम कैलोरी  

लहसुन में अनेक तत्व पाए जाते है | इसमें मैगनीज़ , विटामिन B6 , विटामिन C , सेलेनियम और फाइबर पाए जाते है | इसके अलावा थोड़ी मात्रा में कैल्शियम , कॉपर ,पोटेसियम , फॉस्फोरस और आयरन भी पाए जाते है | 
इस हिसाब से लहसुन में वो सभी तत्व मौजूद है जो हमारे शरीर के लिए अतिआवश्यक होते है | 
इसलिए लहसुन आपको एक दम फिट रखेगा | 

3.  जुखाम जैसे रोगों से करता है युद्ध   

कुछ लोगो को सर्दी जुखाम अधिकतर होता रहता है | लेकिन यदि आप लहसुन की कली का सेवन शुरू करते है तो यकींन मानिये आप ही जल्दी इन रोगों से मुक्ति पा सकोगे | 
ये जुखाम को किसी और दवाई के मुकाबले 61 % जल्दी ठीक करता है | रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता लहसुन में कई गुना पाई जाती है | 


4. ब्लड प्रेसर को करे कण्ट्रोल  

ह्रदय से सम्बन्धित ह्रदयाघात और स्ट्रोक आज सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी बन चुकी है | हाई ब्लड प्रेसर , तनाव  चिंता आज हमारे लिए चुनौती बने हुए है | 
पक्के लहसुन से मिलने वाले एटेनोलोल आज इन रोगो के लिए एक बहुत ही प्रभावी दवा साबित हुई है | 

यदि ह्रदय रोगों से बचना हो तो लहसुन  इस्तेमाल शुरू करना ही पड़ेगा | 

 5. एंटीऑक्सीडेंट्स बचाये बिमारिओं से 

लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो अल्जाइमर रोग और पागलपन को रोकने में मदद करते हैं | ये आपकी बढ़ती उम्र का असर भी कम करता है | 
लहसुन के रोजाना सेवन से त्वचा में झुर्रियां नहीं होती और आप युवा ही दिखते है | एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर से ज़हरीले तत्व बाहर निकालते है | 


6. थकान मिटाये और चुस्ती लाये   

पुराने ज़माने से ही लहसुन का प्रयोग शरीर में चुस्ती फुर्ती लाने में किया जाता रहा है | लहसुन के उपयोग से जल्दी थकान नहीं आती है | 
लहसुन के सेवन से एक्सरसाइज करने की क्षमता बढ़ जाती है | पुराने समय में ओलंपिक एथेलीट लहसुन का प्रयोग करते थे | 


7. लेड जैसे ज़हरीले तत्व को करे शरीर से बाहर 

लहसुन आपके शरीर में जमा भरी तत्वों को भी बाहर निकाल देता है | ये आपके खून में मौजूद लेड को 19 % तक कम कर देता है | इस तरह से आपके अंगो को ख़राब होने से बचाता है | 

D-penicillamine जैसी दवाई भी लहसुन के सामने फीकी नज़र आने लगती है जब आप लहसुन का सेवन करते है | 


8. हड्डियों को बचाए 

यदि सूखा हुआ लहसुन औरतो को खिलाया जाये तो उनकी हड्डियों में आई खराबी भी दूर हो जाती है | एक अध्ययन के अनुसार यदि औरते सूखा लहसुन खाये तो उनकी हड्डियों में आई कमजोरी भी दूर हो जाती है | 

9. किसी भी रूप में प्रयोग 

लहसुन का प्रयोग आप किसी भी रूप में कर सकते है | सुप से लेकर सब्जी तक में मसाले के रूप में इसका उपयोग होता है | 
इसके प्रयोग से मुँह की दुर्गन्ध को मिनटों में ही दूर किया जा सकता है | 


10 . उम्र बढ़ाये 

जो लोग रोजाना  प्रयोग करते है , वो लोग जल्दी बीमार नहीं होते है | इस तरह से लहसुन आपकी उम्र में इजाफा करता है | 
ह्रदय की सुरक्षा से लेकर बड़ी बड़ी बीमारियों से आपकी रक्षा में लहसुन काफी कारगर साबित है | 
अतः आपको भी अपनी डाइट में अब लहसुन को शामिल कर लेना चाहिए | 

नोट :- यँहा लिखी प्रत्येक जानकारी 100 % सही है | बिना चिंता के आप यंहा बताये गए प्रयोग कर सकते है | 
इसके अलावा कोई अन्य प्रश्न हो तो कमेंट कर जरूर पूछे | 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)